केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" थीम पर विशेष जन-जागरुकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मोहम्मद अवेश की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रबुद्ध वर्ग और अधिवक्ताओं ने भाग लिया।