मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने, जनसेवा केंद संचालक से 1.50 लाख रुपए और लैपटॉप लूटकर हुआ फरार
कटघर थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने जनसेवा केंद संचालक से नकदी से भरा बैग लूट लिया। शोर मचने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी करके एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। शेष बदमाश अपनी बाइकें छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरार हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है, आरोपियों को तलाश की जा रही है।