चाचौड़ा बीनागंज में 10 नवंबर शाम को एक पागल कुत्ते ने 40 से 50 लोगो को काट लिया। बीनागंज सरकारी अस्पताल में इलाज कराने लाइन में लगे घायल लोगो ने कहा, निचला बाजार पेट्रोल पंप और खातौली में पागल कुत्ते ने लोगों पर हमला किया, बच्चे बुजुर्ग और लोगों को काट लिया। अस्पताल में लोगों का एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया। नगर प्रशासन पर लोगो ने आरोप लगाए।