महोबा: लुहेडी गांव में साझे कुएं से सिंचाई रोकने पर पीड़ित ने एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Dec 1, 2025 विजय सिंह ने अपनी पैत्रिक कृषिभूमि में साझे कूपों से सिंचाई करने पर रोक लगाने के विरोध में एसपी महोबा कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। प्रार्थी ने बताया कि उनके और भाइयों के बीच भूमि में आपसी साझेदारी है और सिंचाई करने का अधिकार है। 30 नवंबर को छत्र सिंह पुलिस लेकर आए और उनका सिंचाई कार्य बंद करा दिया।