बेगूसराय: खरहट गांव में जमीनी विवाद में हवाई फायरिंग और हिंसक झड़प, कुल 04 व्यक्ति घायल, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बेगूसराय में जमीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस कड़ी में एक बार फिर हिंसक झलक की तस्वीर सामने आई है. जहां जमकर लाठियां भाजी गई और पत्थर बरसाए गए, फायरिंग की बात भी सामने आ रही है. इस घटना में गोली लगने से जहां एक व्यक्ति घायल हो गए वहीं मारपीट में तीन जख्मी हो गए. आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.