राजगढ़: पेयजल संकट को लेकर लम्बोर छोटी में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दबाव बढ़ा तो बोली 2 की जगह 4 घंटे पानी छोड़े<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुख्य लाइन में पीछे से अवैध कनेक्शन किए गए हैं, जिसके कारण आगे पानी का प्रेशर नहीं पहुंच पाता। ग्रामीणों ने मांग की कि पानी प्रेशर के साथ छोड़ा जाए और रोजाना दो की जगह चार घंटे जलापूर्ति की जाए। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि चुनावों के दौरान नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं,चुनाव बीतते ही कोई झांकने नहीं आता, जबकि पिछले 3 साल से परेशान है।