हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर जेसीबी ने तोड़ी 33 केवी लाइन, अनजान को हुई भारी परेशानी, शाम तक बहाली के प्रयास जारी
जिला मुख्यालय पर शनिवार को एक जेसीबी द्वारा 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह से शुरू हुई इस समस्या के कारण करीब 8 घंटे तक हजारों उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं होने से लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए।