बालोद: लाटाबोड़ के तालाब में नहाने गया युवक डूबा, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका, एक घंटे बाद मिला शव
Balod, Balod | Apr 23, 2026 बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम लाटाबोड़ में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना पैटू तालाब की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय शीतल दास साहू के रूप में हुई है, जो नहाने के लिए तालाब गया था।