मानपुर तहसील के ग्राम पंचायत चितराव में राजस्व विभाग की लापरवाही के खिलाफ एक ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठ गया है। ग्रामीण रामखेलावन केवट पिता नक्छेदी केवट ने आरोप लगाया है कि गांव की शासकीय जमीन खसरा नंबर 168 एवं 167/1 पर बाहरी लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की चुप्पी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।