सिवनी: सिवनी के मिशन स्कूल में जनजाति गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम, सांसद और विधायक हुए शामिल
Seoni, Seoni | Nov 15, 2025 सिवनी के मिशन स्कूल परिसर में जनजाति गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। शनिवार को कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन व विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। मंच से जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी नायकों के योगदान को याद किया गया।