सिवनी: ₹69.54 लाख की विद्युत सामग्री लेकर फरार लेबर ठेकेदार गिरफ्तार, कान्हीवाड़ा और बंडोल थाने में 2 मामले दर्ज
Seoni, Seoni | Nov 15, 2025 सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा और बंडोल थाना क्षेत्रों में अमानत में खयानत का गंभीर मामला सामने आया है। शनिवार को बताया गया कि रेल विकास निगम लिमिटेड के RDDS प्रोजेक्ट में विद्युत ठेकेदार कंपनी के लिये कार्यरत लेबर ठेकेदार कुुुछ महीनों पहले विद्युत ठेकेदार की विद्युत सामग्री लेकर फरार हो गए थे।