रेणुका: रेणुका जी में 3.15 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज किया
रेणुका जी पुलिस ने नवदुर्गा ITI बड़ौन के पास 3.15 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को दबोचा। आरोपी विभोर शर्मा और अजय तोमर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बताया गया कि मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जांच जारी है।