पनागर: तिलहरी में तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर नाले में घुसा, चालक बाल-बाल बचा
तिलहरी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सीधे नगर निगम अध्यक्ष के निवास के सामने बने नाले में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई पैदल यात्री वहां मौजूद नहीं था, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर की गति इतनी अधिक थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नाले की रेलिंग तोड़