इंदौर: पश्चिमी क्षेत्र की 15 टंकियां खाली रहीं, जलूद पंपिंग स्टेशन में ट्रांसफार्मर में लीकेज से जलप्रदाय प्रभावित
Indore, Indore | Feb 26, 2025 इंदौर में पश्चिम क्षेत्र की 15 प्रमुख टंकियां नर्मदा जल से नहीं भर पाई। जलूद पंपिंग स्टेशन पर ट्रांसफार्मर में लीकेज की वजह से नर्मदा के पहले और दूसरे चरण के पंप बंद हो गए, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिसमें जल की आपूर्ति में हो रही दिक्कत को दूर करने के लिए सुधार कार्य चल रहा है। जिसे ठीक करने में लगभग 15 से 20 घंटे का समय लगेगा।