गोमिया: होन्हे में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अखंड हरि कीर्तन में लिया भाग, क्षेत्र की सुख-शांति की कामना
Gumia, Bokaro | Jun 4, 2026 गोमिया प्रखंड अंतर्गत कंडेर पंचायत के ग्राम होन्हे में गुरुवार समय लगभग साढ़े चार बजे आयोजित अखंड हरि कीर्तन में गोमिया विधायक सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री ने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।