शामली: शामली के भाऊखेड़ा गांव निवासी युवक के धर्मांतरण मामले की जांच में आरोप निकले झूठे, हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी
Shamli, Shamli | Jul 3, 2026 शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव भाऊखेड़ा निवासी कार्तिक नाम के युवक का धर्मांतरण कराने का मामला 1 जुलाई को सामने आया था, जिसमें युवक की मां ने ननौता निवासी युवती और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे। शुक्रवार को एएसपी शामली सुमित शुक्ला ने बताया कि प्रकरण की जांच में धर्मांतरण के आरोप सही नही पाए गए हैं। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की है।