राजातालाब: रखौना गांव के समीप अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, पति-पत्नी हुए घायल
रखौना गांव के समीप अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, पति-पत्नी घायल वाराणसी के रिंग रोड फेज-2 पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। दुर्घटना मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव के समीप हुई, जहां गाजीपुर से प्रयागराज जा रही एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।