शाहपुरा: बरगी हादसा: क्रूज पलटने से 9 की मौत, डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने जताया शोक
बरगी डैम के पास गुरुवार शाम क्रूज पलटने की घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिले के प्रभारी मंत्री और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। डिप्टी CM देवड़ा ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी NDRF, सेना और गोताखोरों की टीम से बात कर बचाव कार्य की जानकारी ली।