रामनगर: पीरूमदारा क्षेत्र से पुलिस ने 45 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया, स्कॉर्पियो वाहन किया गया सीज
रामनगर पुलिस द्वारा अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन संख्या UK18 ग 7100 से 45 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। कोतवाल ने दिन शुक्रवार को 10 बजे बताया अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र गुरवचन सिंह निवासी उजाला अस्पताल के सामने मानपुर रोड काशीपुर को गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया 45 किलो गांजा कि बाजार कि कीमत लाखो रूपये मे आकि गई है।