फूलपुुर: प्रयागराज में शहीद मातादीन हेला का शहादत दिवस मनाया गया
शनिवार 01 बजे प्रयागराज में विकासशील हेला समाज समिति द्वारा शहीद सम्राट मातादीन हेला के 169वें शहादत दिवस पर नगर मलाकराज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन और 1857 की क्रांति में योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन विकास हेला ने किया, जबकि रमेश हेला सहित कई लोग मौजूद रहे।