मेराल: मेराल के टिकुलडीहा में मुहर्रम का चंदा नहीं देने पर मां-बेटे से मारपीट, धारदार हथियार से हमला
मेराल थाना क्षेत्र के टिकुलडीहा गांव में मुहर्रम का चंदा नहीं देने को लेकर मां-बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में टिकुलडीहा गांव के पांचूपाई टोला निवासी फिरोज खान की पत्नी जूही खातून (42 वर्ष) तथा उनका पुत्र फैजान खान (17 वर्ष) घायल हो गए। दोनों को परिजनों एवं आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में