बदायूं: उझानी में सिंह हवेली के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Budaun, Budaun | Apr 11, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाईवे पर सिंह हवेली के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार कस्बा उझानी के मौहल्ला बहादुरगंज के रहने वाले राशिद नेताजी का 25 वर्षीय बेटा समद खान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए ।