लक्ष्मीपुर: गंगटा जंगल में बालू लदा हाइवा पलटा, चालक सुरक्षित है
जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग स्थित गंगटा जंगल में बुधवार को बालू लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय वाहन का चालक किसी तरह बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने 6 बजे बताया कि दुर्घटना कब हुई यह जानकारी नहीं है। लेकिन दुर्घटना में चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।