कोरबा: पटवारी विनोद अग्रवाल लापता, पत्नी ने दर्री थाना में दर्ज कराई गुमशुदगी, राजस्व विभाग में मचा हड़कंप
Korba, Korba | Sep 27, 2025 दर्री थाना क्षेत्र से पटवारी विनोद अग्रवाल के लापता होने का मामला सामने आया है। गुमशुदगी की जानकारी मिलते ही राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, पटवारी विनोद अग्रवाल दर्री के एनटीपीसी कृष्णा विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी सहाना खातून ने शनिवार की दोपहर 12 बजे दर्री थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।