फारबिसगंज: फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में 15 अगस्त को लेकर बैठक आयोजित.
फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में 15 अगस्त को लेकर बैठक आयोजित की गई. फारबिसगंज एसडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस मौके पर फारबिसगंज डीएसपी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम समेत अन्य बातों पर चर्चा हुई. मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम काली मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा.