नगर कस्बे में अग्रवाल समाज द्वारा युवाओं का क्रिकेट लीग कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें कई टीमों ने भाग लिया ।इसके चलते कार्यक्रम समाज अध्यक्ष अनिल मित्तल सराफ ने फीता काटकर शुभारंभ किया।वही क्रिकेट में अग्रवंशी टीम विजेता रही।जिसमें मेन ऑफ दी मैच निशांत कंसल रहे। टीम को 3100 रुपए का इनाम ओर शील्ड देकर सम्मानित किया गया।मौके पर समाज के सभी सदस्य मौजूद रहे।