सुपौल: सुपौल सदर प्रखंड में सहयोग शिविर को मिला जनसमर्थन, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक
Supaul, Supaul | Jun 17, 2026 सुपौल समावेशी विकास एवं जनसेवा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में "प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर" का आयोजन किया जा रहा है। 16, 17 एवं 18 जून तक चलने वाले इन शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है।