बलिया: धान की उत्तम कृषि पद्धति के बारे में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने दी जानकारी
Ballia, Ballia | May 24, 2026 धान विश्व की सबसे महत्वपूर्ण फसल है, जो वैश्विक आबादी के 60 प्रतिशत से अधिक लोगों का मुख्य भोजन है। पानी की बढ़ती कमी और खेती में बढ़ती मजदूरी के कारण किसान अब ऐसी वैकल्पिक फसल उत्पादन विधियों की तलाश कर रहे हैं, जो जल उत्पादकता बढ़ा सकें और खेती की लागत कम कर सकें।