गाज़ीपुर: FCI गोदाम पर वसूली और दबंगई का आरोप, आक्रोशित राइस मिलर्स एसोसिएशन ने गोदाम बदलने की उठाई मांग
गाजीपुर में भारतीय खाद्य निगम (FCI) से जुड़े फतेउल्लाहपुर स्थित PWS सरोज राय प्राइवेट गोदाम पर अवैध वसूली और दबंगई के गंभीर आरोप लगे हैं। गाजीपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि सरकारी चावल (CMR) उतरवाने के नाम पर प्रति ट्रक 5 हजार रुपये की वसूली की जा रही है। विरोध करने पर राइस मिलर्स के साथ गाली-गलौच, बंधक बनाकर मारपीट और धमकी दी गई।