पन्ना: पन्ना-अजयगढ़ घाटी में मौत के मुहाने पर लटका रेत से भरा ट्रैक्टर! रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल।
Panna, Panna | Jun 8, 2026 पन्ना-अजयगढ़ घाटी के खतरनाक मोड़ पर रेत से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटी। गनीमत रही कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पेड़ों के बीच फंसकर हवा में लटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सोमवार शाम सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने और मार्ग पर लंबा जाम लगने के बाद, क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।