पेण्ड्रा रोड गौरेला: पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के पति से गांजा लेकर जा रहा युवक हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंडामुंडा में बाइक पर रानीझाप निवासी प्रांशु राठौर जो लालपुर दौजरा से गांजा खरीदकर रानीझाप जा रहा था तभी गौरेला पुलिस ने उसे बांधामुडा के पास से गिरफ्तार कर लिए जिसके पास से लगभग 2 किलो गांजा व बाइक मोबाइल किया जप्त वही जानकारी लेने पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष व वर्तमान जनपद सदस्य के पति कोमल राठौर से गांजा खरीदना बताया जिसपर पुलिस ने कोमल को गिरफ्तार कर लिया ।