परसिया: गनी दरबार उर्स में गूंजे कौमी एकता के तराने, राजस्थान के कव्वाल ने सुनाई कव्वाली, कुल शरीफ से हुआ समापन
न्यूटन और चांदामेटा की सीमा पर स्थित हजरत गनी की दरगाह पर शुक्रवार सुबह पांच बजे कुल शरीफ की फातेहा से उर्स का समापन हुआ। इससे पहले दरगाह पर कव्वाली का आयोजन किया गया। राजस्थान के कव्वाल दिलशाद, इरशाद साबरी को सुनने लोग बडी संख्या में जुटे। न्युटन में हजरत गनी का बीसवां सालाना उर्स मनाया गया । शाही संदल दरबार में पहुंचा और चादर चढाई।