यातायात माह के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 3:00 बजे सहारनपुर पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता संबंधी विषयों पर निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सात स्कूलों के 120 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।