मुज़फ्फरनगर: प्रकाश चौक पर गैस एजेंसी में धमाका, ऑक्सीजन सिलेंडर लीकेज के बाद फटा, कई दुकानें क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति फंसा
मुज़फ्फरनगर के प्रकाश चौक पर गैस एजेंसी में लीकेज के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। हादसे में संचालक समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके के दौरान एक व्यक्ति अंदर फंस गया, जिसे लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग ने पहुंचकर स्थिति संभाली, इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।