रायबरेली: डंगरी चक मलिक भीटी की निवासिनी पीड़ित विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
18 मार्च मंगलवार दोपहर 3 बजे एक विवाहिता अपने लेखपाल पति की प्रताड़ना से परेशान होकर,पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। विवाहिता ने पति पर मारपीट करने तथा दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है।साथ ही डलमऊ पुलिस पर भी कार्यवाही न करने का भीआरोप लगाया है। पति के साथ उनके परिजनों पर भी आरोप लगाया है। थाने से न्याय की उम्मीद खत्म होने पर एसपी से शिकायत की है।