संडीला: पश्चिमी बाजार निवासी व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोरों ने की ₹70000 नकदी व सोने-चांदी के जेवर तथा सिक्के की चोरी
Sandila, Hardoi | Sep 28, 2024 कछौना कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला पश्चिमी बाजार निवासी मुकेश के घर के ताले तोड़कर 70 हजार की नगदी समेत सोने चांदी के जेवर व सिक्के चोरी हो गए।अज्ञात चोरों के द्वारा यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।मुकेश अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने परिवार के साथ गया था।एक रात और एक दिन बाहर रहने गए तो मकान खाली और बन्द पड़ा था।आज जब मुकेश वापस आया तो पता चला।