खिलचीपुर: हनुमान जन्मोत्सव पर छापीहेड़ा में भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
छापीहेड़ा में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार की सुबह 11 बजे नगर में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामपुरिया बालाजी मंदिर से भव्य चल समारोह की शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूर्व मंदिर में विधिवत हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया। चल समारोह में श्रद्धालु भक्ति गीतों और