दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में शुक्रवार की सुबह खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया। मारपीट में 61 वर्षीय पानबसी देवी पत्नी त्रिलोकनाथ के सिर व शरीर पर चोटें आईं।