टिकारी: टिकारी के तिताईगंज मोहल्ले में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मोहल्लेवासियों की मदद से देर रात बिजली बहाल
Tikari, Gaya | Apr 22, 2026 टिकारी नगर परिषद स्थित तिताईगंज मोहल्ले में मंगलवार रात ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना रात्रि 11 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। न तो एलटी तार बदले गए हैं और न ही ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई है। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगता है।