मोहम्मदगंज: रसूलपुर कब्रिस्तान से मिली लापता महिला की लाश, पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप; प्राथमिकी दर्ज
मोहम्मदगंज थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम बताया कि मृतका के पिता द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मुजाहिद शेख ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके कारण नूरीसबा लगातार तनाव में थी। आवेदन में यह भी कहा गया है कि घटना से करीब 15 दिन पहले ससुराल पक्ष ने महिला को यह कहते हुए मायके भेज दिया था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।