लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया। जिस दौरान अंचलाधिकारी निशांत कुमार एवं एस आई उषा कुमारी ने पहुंचे फरियादियों की मामले की सुनवाई की। जहां जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित तीन मामले फरियादी लेकर पहुंचे। जिनमें से एक का हुआ निष्पादन।