चुटिया में फग डोल जतरा मेला समिति द्वारा रविवार देर रात करीब 11 बजे विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। बता दें कि चुटिया में यहां होलिका दहन अन्य जगहों से एक दिन पूर्व किया जाता है। प्राचीन काल से यह परंपरा चली आ रही है और इसे आज भी चुटिया के निवासी निभा रहे हैं। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि आठ सौ सालों तक नागवंशी राजाओं की