कोडरमा: मोहर्रम के अवसर पर झुमरी तिलैया के करमा के बाराटोला में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली
मोहर्रम के अवसर पर झुमरी तिलैया करमा के बाराटोला में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां भव्य झांकी और डीजे की तैयारी के बीच दोनों समुदाय के लोग मिलकर पर्व मना रहे हैं। हिंदू भाई भगवा गमछा मुस्लिम भाइयों को और मुस्लिम भाई हरा गमछा हिंदू भाइयों को भेंट कर भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।