मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज के भजनिया पंचायत के पोटोगांव में एक वर्ष से बंद सोलर जल मीनार, मरम्मत की उठी मांग
मोहम्मदगंज प्रखंड केभजनिया पंचायत के पोटोगांव स्थित नहर मोड़ पर स्थापित सोलर संचालित जल मीनार पिछले लगभग एक वर्ष से बंद पड़ी है। तेज हवा में इसका सोलर पैनल क्षतिग्रस्त होने के बाद से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।