रामपुर: मेघा नगला में खेत से घर लौट रही 45 वर्षीय महिला को बाइक ने मारी टक्कर, घायल महिला को ज़िला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Rampur, Rampur | Mar 23, 2024 ग्राम मेघा नगला निवासी कृपाल सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सोनतारा खेत से घर लौट रही थी। तभी रास्ते मे तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में सोनतारा घायल हो गई। घायल महिला को रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।