बिहटा: मुस्तफापुर गांव के पास से पुलिस ने एक कार से देसी शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार
Bihta, Patna | Feb 13, 2024 बिहटा के मुस्तफापुर गांव के पास पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक कार से देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कार से पुलिस ने 350 सौ लीटर देसी शराब को बरामद कर थाने ले आई है। साथ ही गिरफ्तार लोगो से पुलिस पूछताछ कर रही है। शराब मामले में गिरफ्तार दोनो फुलवारी शरीफ के रहने वाले नीतीश यादव और सनी पासवान बताये जा रहे है।