बिहटा: बिहटा रेफर अस्पताल में मिशन परिवार विकास मेला का हुआ आयोजन
Bihta, Patna | Feb 12, 2024 बिहटा के रेफर अस्पताल में मिशन परिवार विकास मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद आशा कार्यकर्ता, एएनएम सहित स्वास्थ्य कर्मियों को रेफर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक विधान कृष्ण ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को हर घरो पर जाकर लोगो को जागरूक करने की बात कही।