बिहटा: बिहटा विद्युत सब स्टेशन के परिसर में मीटर रीडिंग कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर दिया एकदिवसीय धरना
Bihta, Patna | Feb 13, 2024 बिहटा के विद्युत सब स्टेशन के परिसर में मीटर रीडिंग कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। मीटर रीडिंग कर्मियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण रीडिंग का काम लगभग बंद हो चुका है। उनके और परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति बन चुकी है। सरकार 25 हजार रुपए मानदेय वेतन देकर रोजगार हम लोगों को दे। अन्यथा आंदोलन और कड़ी होगी।