कोडरमा: कोडरमा सदर अस्पताल में फूड इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद ने किया औचक निरीक्षण
अस्पताल परिसर को नशामुक्त बनाने और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में आज फूड इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद ने सदर अस्पताल क्षेत्र के होटेल्स, पान मसाला दुकानों और चाय की गुमटियों का औचक निरीक्षण किया।