मेरठ: मेरठ में 'कातिल मुस्कान' के परिवार की टूटी दुनिया, मकान पर लगाया 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर, समाज से हो गए अलग
मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहने वाली ‘कातिल मुस्कान’ के माता-पिता अब शहर छोड़ने की तैयारी में हैं। पति सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान के कारण पूरा परिवार समाज से पूरी तरह कट गया है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे परिवार ने अपने मकान पर “मकान बिकाऊ है” का पोस्टर चस्पा कर दिया, हालांकि कुछ देर बाद पोस्टर हटा दिया गया।